पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो करोड़ का ड्राइव इन प्लेटफॉर्म, आती हैं सिर्फ नौ ट्रेनें

दो करोड़ का ड्राइव-इन प्लेटफॉर्म, आती हैं सिर्फ नौ ट्रेनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे बजट देने में कर रहा देरी

अभी छह नंबर पर यह ट्रेनें

वर्तमान में छह नंबर प्लेटफॉर्म पर भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस, भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, नागपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के अलावा भोपाल-बीना, भोपाल-उज्जैन, उज्जैन-भोपाल, छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचवैली (सभी पैसेंजर) और भोपाल-जोधपुर फास्ट पैसेंजर ही ली जाती हैं।

रेलवे ने छह नंबर प्लेटफॉर्म पर 18 करोड़ रुपए की लागत से एसी बुकिंग आॅफिस, बजट होटल फूड कोर्ट, रिटायरिंग रूम जैसी सुविधाओं की घोषणा की है। लेकिन रेलवे बजट उपलब्ध कराने में रुचि नहीं ले रहा है। उसने अब तक केवल साढ़े चार करोड़ रुपए ही दिए हैं। इसमें से एक करोड़ रुपए से शेड बनाए जाने हैं।

फोटो : एचसी वर्मा

प्लेटफॉर्म नंबर छह को ड्राइव-इन बनाने के पीछे सोच यह थी कि यहां शताब्दी और राजधानी श्रेणी की ट्रेनों का स्टॉपेज रखा जाएगा। ऐसा नहीं हो सका। वजह यह कि इस प्लेटफॉर्म की क्षमता 17 कोच वाली ट्रेन की ही है, जबकि शताब्दी, राजधानी और संपर्क क्रांति श्रेणी की ट्रेनों में 17 से अधिक कोच लगाए जाते हैं।

ड्राइव-इन बनने के बाद जून 2013 में शताब्दी एक्सप्रेस को छह नंबर प्लेटफाॅर्म पर शिफ्ट किया गया था, लेकिन अक्टूबर में ही ट्रेन काे फिर से एक नंबर पर लाना पड़ा। अब यह ट्रेन नई दिल्ली की ओर जाते समय प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुकती है। नई दिल्ली से हबीबगंज आते समय इसे एक नंबर पर लिया जाता है।

9

18

40

37