- Hindi News
- गृहप्रवेशम् में दस हजार से ज्यादा लोगों ने देखे प्रोजेक्ट्स
गृहप्रवेशम् में दस हजार से ज्यादा लोगों ने देखे प्रोजेक्ट्स
क्रेडाईद्वारा आयोजित प्रॉपर्टी फेयर गृहप्रवेशम् का रविवार काे समापन हो गया। बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में आयोजित चार दिवसीय फेयर में अंतिम दिन देर रात तक लोगों की भीड़ रही। करीब दस हजार से ज्यादा लोगों ने 45 से ज्यादा बिल्डर्स और डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स देखे। वहीं, क्रेडाई ने स्पॉट बुकिंग का ऑफर दशहरा तक बढ़ा दिया है। ऑफर्स में चार कारें, चार हॉली डे टूर और 10 मोटर साइकिलें रखी गई हैं।
क्रेडाई के प्रवक्ता मनोज सिंह मीक ने बताया कि अभी मुहूर्त होने के कारण लोगों की मांग पर ऑफर्स की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मीक ने बताया कि ट्रेंड काफी अच्छे हैं। 150 बुकिंग हो चुकी है। अच्छे रिस्पांस की वजह से यह संख्या दशहरा तक 500 से ज्यादा होने की उम्मीद है। रविवार रात करीब छह हजार विजिटर्स का रजिस्ट्रेशन हो चुका था, जबकि फेयर में आने वाले लोगों की संख्या दस हजार से ऊपर पहुंच चुकी थी।
फेयर में प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेते लोग।