- Hindi News
- टूरिज्म से फिर से लौट सकती है नवाबी दौर की रौनक
टूरिज्म से फिर से लौट सकती है नवाबी दौर की रौनक
भोपाल | ऐतिहासिकइमारतों को सहेज कर पुराने शहर को फिर से हैरिटेज लुक दिया जा सकता है। इसके साथ ही यदि यहां पर्यटन की सुविधाओं का विस्तार कर दिया जाए तो विकास की दौड़ में पिछड़ चुके इस हिस्से में एक बार फिर वही नवाबी दौर की रौनक और वजूद लौट सकता है। इसे भी देश के अन्य हैरिटेज शहरों की श्रेणी में लेकर यहां के विकास के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में रखा जाए। यहां नए सिरे से वाटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, सीवेज और ड्रेनेज नेटवर्क बनाया जाए। बिजली के तार और अन्य केबल को भूमिगत किया जाए। मेट्रो ट्रेन कनेक्टिविटी देकर यहां मेट्रो स्टेशन बनाए जाए।
दैनिक भास्कर द्वारा स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी विषय पर रविवार को वार्ड नंबर 17, 18, 19 और 20 के लिए आयोजित रूबरू कार्यक्रम में ऐसे ही कई सुझाव लोगों ने दिए हैं। मारवाड़ी रोड स्थित मोढ़ स्थानक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए भूमिगत पार्किंग और मल्टीलेवल पार्किंग के संबंध में विचार भी रखे। लोगों का कहना था कि विकास की रफ्तार तेज करने के लिए इस क्षेत्र में टूरिज्म गतिविधियां बढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए चौक बाजार को हैरिटेज लुक में ढाला जाए। (विस्तृतपेज-6 पर)