पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेपी अस्पताल में कैंसर मरीजों को मिलेंगी नि:शुल्क दवाएं

जेपी अस्पताल में कैंसर मरीजों को मिलेंगी नि:शुल्क दवाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | जेपीअस्पताल के दवा स्टोर से कैंसर मरीजों को अगले महीने से नि:शुल्क दवा वितरण योजना के तहत दवाएं मिलने लगेंगी। यह दवाएं जेनरिक होंगी। मरीजों को यह दवाएं मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के डॉक्टर के पर्चे पर मिलेंगी। इसके लिए जेपी अस्पताल सहित सभी जिला अस्पताल के दो-दो डॉक्टरों को कैंसर की जांच और कीमोथैरेपी की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग इस महीने के आखिर में पूरी हो जाएगी। स्वास्थ्य संचालक (औषधि प्रकोष्ठ) डॉ. बीएस ओहरी ने बताया कि जिला अस्पतालों में कैंसर मरीजों की जांच और इलाज के लिए मेडिसिन डिपार्टमेंट को अपग्रेड किया जा रहा है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टरों को कैंसर की जांच और कीमोथैरेपी करने की ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। यह व्यवस्था सभी जिला अस्पतालों में कैंसर की जांच कर मरीज को इलाज मुहैया कराने के लिए की जा रही है।