पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए निराकरण शिविर आज

बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए निराकरण शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | भारतसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने लैंडलाइन और मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए निराकरण शिविर लगाने का निर्णय लिया है। यह शिविर सोमवार को सुबह 11 बजे टीटी नगर स्थित महाप्रबंधक (जीएम) आॅफिस में शुरू होगा। 26 सितंबर तक यह शिविर प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलेगा। बीएसएनएल के सीनियर जीएम डॉ. महेश शुक्ला ने बताया कि इस शिविरों में उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का निराकरण करवा सकेंगे। शिविर स्थल पर ही ऐसी व्यवस्था की गई है कि सेटलमेंट होते ही उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान तुरंत कर सकें।