संचालन में 10 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप
नसं,भोपाल| सऊदीअरब के मक्का शहर में हज यात्रियों के लिए बनी रूबातों के संचालन में करीब दस करोड़ रुपए की गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है। इन रूबातों पर भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खां के परिजन अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं।
यह आरोप मालीपुरा निवासी अनवर खालिदी जकरिया अंसारी ने लगाया है। उन्होंने रविवार को मीडिया को बताया कि मक्का में दो रूबातें हैं। यह दोनों उनकी दादी कुलसुम जहां और उमराव जहां द्वारा मक्का शहर में जमीन खरीदकर भोपाल के हज यात्रियों के ठहरने के लिए बनाई गई थीं। बाद में उन्होंने इसे वक्फ कर दिया था। उनके बाद से उनके उत्तराधिकारी दोनों रूबातों का उपयोग अपनी निजी संपत्ति की तरह कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इसके संचालन में भारतीय करंसी के हिसाब से करीब दस करोड़ रुपए की गड़बड़ी होने का मामला उजागर हुआ है। श्री जकरिया ने मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान से मामले की जांच की मांग की है।
को पत्र लिख कर आथिर्क अनियमितता की जांच कराने दोनों रूबाते उनके परिजनों से वापस लेकर उन्हें सौंपे जाने की मांग की है।