पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक परीक्षा में बैठने से रोका, छात्रों का हंगामा

बैंक परीक्षा में बैठने से रोका, छात्रों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको हुई इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) परीक्षा के दौरान गांधी नगर स्थित सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन ने बिना किसी ठोस वजह के एक दर्जन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया। इधर, कॉलेज प्रबंधन का कहना है जो परीक्षार्थी निर्धािरत समय से लेट आए थे, सिर्फ उन्हीं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई।

राजधानी में इस परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर करीब 15 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अंकुर सिंह ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र सागर इंस्टीट्यूट में था। जब वह वहां पहुंचा तो उसे परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया। वहां के स्टाफ का कहना था कि वह देर से आया है। अंकुर ने दावा किया कि वह परीक्षा के तय समय से आधा घंटा पहले वहां पहुंच गया था। उसी की तरह एक दर्जन परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। इस मसले पर अंकुर और कुछ अन्य परीक्षार्थियों ने वहां हंगामा भी किया।

कॉलेज के प्रिंसिपल मनीष बिल्लौरे ने दावा किया है कि वहां पांच परीक्षार्थी निर्धारित समय के बाद पहुंचे थे। इस कारण उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया।