- Hindi News
- मप्र यूथ स्टेट बास्केटबाॅल चैंपियनशिप आज से
मप्र यूथ स्टेट बास्केटबाॅल चैंपियनशिप आज से
भोपाल| मप्रयूथ स्टेट बास्केटबाॅल चैंपियनशिप सोमवार से भेल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित की जा रही है। इसमें बालक वर्ग में 28 और बालिका वर्ग में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट आधार पर खेली जाएगी। मैच सुबह और शाम दो सत्रों में होंगे। उदघाटन शाम 6.30 बजे भेल के कार्यपालक निदेशक शशि रंजन प्रसाद महाप्रबंधक बीएल सिंह की अध्यक्षता में करेंगे।