मंत्री ने जांच का कहा
राज्यस्तरीयखेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी आए खिलाड़ियों को बदइंतजामी का शिकार होना पड़ा था। स्पर्धा की समाप्ति के बाद घर लौटते समय वे एक दिन पहले ही ट्रेन में चढ़ गए थे, जिन्हें टीसी ने रास्ते में उतार दिया। इस संबंध में डीबी स्टार ने 14 सितंबर के अंक में \\\"एक दिन पहले ही ट्रेन में चढ़े, टीसी ने उतार दिया\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस मामले को शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने पत्र लिखकर संबंधित अिधकारियों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि स्पर्धा में आए बच्चों को स्टेशन पर सही ट्रेन में बैठाकर रवाना करने की जिम्मेदारी स्पर्धा के आयोजकों की थी।
अव्यवस्थित रही खेलकूद स्पर्धा का मामला
Follow-up