पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराणा प्रताप से मिले कांटेस्ट के विजेता

महाराणा प्रताप से मिले कांटेस्ट के विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर की ओर से आयोजित ‘महाराणा प्रताप: नीट एंड ग्रीड कॉन्टेस्ट’ के तीन विजेताओं ने परदे के महाराणा प्रताप से सीधा संवाद किया। सोमवार को फिल्मसिटी स्टूडियो में सरिता गुप्ता (जयपुर), लवदीप शर्मा (जोधपुर) और जुबेर मलिक शेख (भोपाल) को ‘सोनी’ टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ में मुख्य भूमिका निभा रहे फैज़ल खान से रूबरू करवाया गया। दैनिक भास्कर ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अपने पाठकों के लिए ‘सोनी’ के साथ मिलकर पांच दिनों तक यह स्पर्धा आयोजित की थी। इसके तहत सीरियल से ही संबंधित एक सवाल पूछा जाता था। इन्हीं में से 30 विजेताओं को भास्कर के कार्यालयों में आमंत्रित कर गिफ्ट हैंपर भी दिए गए। बंपर प्राइज के लिए तीन विजेता चुने गए थे, जिन्हें मुंबई में परदे के महाराणा प्रताप से मिलने का मौका मिला।

talk withceleb