ये है रिश्तों और सपनों की कहानी
‘मैंनेक्लासिकल और वेस्टर्न डांस में ट्रेनिंग लेकर सबसे पहले खुद को एक कोरियोग्राफर के रूप में स्थापित किया। मैं हमेशा एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी, ताकि डांस छोड़ना पड़े। \\\"निशा और उसके कजिंस\\\' सीरियल के लिए चार-पांच लुक शॉट्स देने के बाद मुझे फाइनल किया गया।’ यह कहना है स्टार प्लस पर रहे सीरियल \\\'निशा और उसके कजिंस\\\' में डॉली का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस पूर्वी मूंदड़ा का। सोमवार को सीरियल के प्रमोशन के सिलसिले में भोपाल आईं पूर्वी ने दैनिक भास्कर ऑफिस विजिट किया।
सपनोंसे जुड़ा है सीरियल
पूर्वीने बताया कि यह सीरियल बहुत जल्दी पॉपुलर हो गया है। इसमें सिर्फ कजिंस के बीच के रिश्तों के बारे में बताया गया है बल्कि इसमें आज के यंगस्टर्स के सपनों के बारे में भी बताया जा रहा है। सीरियल के हर कैरेक्टर को खूबसूरती से गढ़ा गया है। सीरियल में तीन पीढ़ियों एवं उनके नजरिए को करीब से देखने जानने का मौका मिलेगा।
रोमांसमें विश्वास करने वाला किरदार
डॉलीप्यार और रोमांस में विश्वास करने वाली लड़की हैं। डॉली खुद को फैशन आइकन समझती है और उसे शॉपिंग करना बहुत पसंद है।
अपनीसेविंग्स को खुद पर किया री-इंवेस्ट
मैंनेशुरूआत एफटीआईआई की प्रोजेक्ट फिल्म में एक्टिंग से की। डांस से मुझे एक्टिंग में मदद मिलती है। खुद को अच्छी तरह एक्सप्रेस कर पाती हूं। इससे पहले स्ट्रगल पीरियड के दौरान मैंने अपनी सेविंग्स को खुद पर री-इंवेस्ट किया। क्योंकि मैं खुद्दार लड़की हूं और किसी से पैसे लेना मुझे गवारा नहीं।\\\'
celeb incity
टीवी सीरियल \\\'निशा और उसके कजिंस\\\" की किरदार डाली उर्फ पूर्वी मुंदड़ा सोमवार को भोपाल आईं। फोटो:शान बहादुर