पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काली पट्‌टी बांधकर शुरू किया आंदोलन

काली पट्‌टी बांधकर शुरू किया आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबितमांगों के निराकरण के लिए सात चरण में आंदोलन चलाने की शुरुआत तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर दी है। आंदोलन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर एवं नर्स आदि कर्मचारी भी शामिल हुए।

ब्लॉक तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मीना रघुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार समस्त संवर्गों के अधिकारियों, कर्मचारियों को त्रिस्तरीय पदोन्नति समयमान वेतन दिया जाए। रुपए 5000 -8000 एवं 5500 -9000 में ग्रेड- पे रुपए 3200 एवं 3600 के स्थान पर केन्द्र सरकार तथा छत्तीसगढ़ सरकार के समान वेतनमान रुपए 6500- 10500 में ग्रेड- पे रुपए 4200 के स्थान पर 4800 दी जाए। सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाय, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए आदि मांगों को लेकर अभी तो कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। शासन द्वारा मांगे पूरी नहीं की गई तो भोपाल में प्रांत व्यापी रैली, प्रदर्शन तथा धरना भी दिया जाएगा।

मांगों को पूरा कराने के लिए काली पट्टी बांधे कर्मचारी।