पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी व्यापारियों को मिलेगा एसएमएस से फाॅर्म 49

सभी व्यापारियों को मिलेगा एसएमएस से फाॅर्म-49

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारियोंकी सुविधाओं के लिए शुरू की गई ई-गतिमान योजना का वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बुधवार काे अपने बंगले पर औपचारिक शुभारंभ किया। इससे व्यापारियों को दूसरे राज्यों से माल मंगाने और भेजने के लिए जरूरी फाॅर्म-49 डाउनलोड करने की परेशानी से निजात मिल जाएगी।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत विभाग एसएमएस के जरिए ई-गतिमान नंबर कारोबारियों को देगा। यह नंबर प्रदेशभर के किसी भी चैकपोस्ट पर दिखाने पर वाहन में लदे सामान की जानकारी वहां तैनात कर्मचारी को मिल जाएगी। इससे वाहन चैकपोस्ट से आसानी से निकल जाएगा। कार्यक्रम में वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव और आयुक्त अमित राठौर भी उपस्थित थे।