- Hindi News
- थेटे ने लगाया दलित अफसरों काे प्रताड़ित करने का आरोप
थेटे ने लगाया दलित अफसरों काे प्रताड़ित करने का आरोप
विसं. भोपाल | प्रमोशनहोने से नाराज आईएएस अफसर रमेश थेटे ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आक्रामक रवैया अपनाते हुए एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में दलित आदिवासी अधिकारी-कर्मचारियों को झूठे प्रकरण, विभागीय जांच, अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। बुधवार को जारी पत्र में थेटे ने कहा है कि वे इस पत्र को प्रदेश में प्रत्येक दलित आदिवासी के घर तक पहुंचाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेनकाब करेंगे। इतना ही नहीं इसकी शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में भी करेंगे।