- Hindi News
- एम्स में होगी बच्चेदानी और सरविक्स के कैंसर की जांच
एम्स में होगी बच्चेदानी और सरविक्स के कैंसर की जांच
शहरके अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही बच्चेदानी का कैंसर और गर्भाशय के मुंह (सरविक्स) के कैंसर की जांच हो सकेगी। इसके लिए मामूली शुल्क लिया जाएगा। कोल्पोस्कोपी और हिस्ट्रोस्कोप मशीनों की खरीदी के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। करीब एक महीने में ये दोनों मशीनें एम्स में आने की उम्मीद है।
एम्स के स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. रागिनी मेहरोत्रा के अनुसार कॉल्पोस्कोपी मशीन से बच्चेदानी के कैंसर का पता लगाया जा सकता है। हिस्ट्रोस्कोप की मदद से गर्भाशय के कैंसर की जांच हो सकेगी। उन्होंने बताया कि दोनों ही मशीनों से महिलाओं से संबंधित अन्य बीमारियों की जांच में भी मदद मिलती है। डॉ. मेहरोत्रा ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में कैंसर की इन जांचों के लिए मरीजों को तीन हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन एम्स में मामूली दर पर ही सारी जांच हो सकेंगी।