बीए और एमए के रिजल्ट घोषित
भोपाल| बरकतउल्लायूनिवर्सिटी ने बीए फर्स्ट सेमेस्टर एटीकेटी, बीए फर्स्ट ईयर, बीए फोर्थ सेमेस्टर और एमए भूगोल फोर्थ सेमेस्टर के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बीए फर्स्ट सेमेस्टर एटीकेटी का रिजल्ट 32 फीसदी रहा है। परीक्षा में शामिल 25 में से केवल 8 छात्र पास हुए हैं। वहीं, बीए फर्स्ट ईयर का रिजल्ट 76 फीसदी रहा है। इसमें 45 में से 34 छात्र पास हुए हैं। इसी तरह बीए फोर्थ सेमेस्टर में शामिल 11817 में से 7005 और एमए भूगोल फोर्थ सेमेस्टर में 239 में से 130 छात्र उत्तीर्ण रहे हैं। विवि ने रिजल्ट नोटिस बोर्ड पर लगा दिए हैं।