पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीजनल सेंटर ज्वाइन नहीं िकया तो सेवा समाप्त

रीजनल सेंटर ज्वाइन नहीं िकया तो सेवा समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने रीजनल सेंटर में ज्वाइन करने के लिए वहां पदस्थ किए गए कर्मचारियों को गुरुवार तक का समय दिया है। समय सीमा में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले कर्मचारियों को विवि ने सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने इस आदेश काे नियम विरुद्ध की गई कार्रवाई बताकर मानने से इंकार कर दिया है। विवि प्रशासन ने तीन दैवेभो कर्मचारियों का तबादला रीजनल सेंटर में कर दिया है। इनमें संजय कदरे का इंदौर, सुधीर शर्मा का ग्वालियर और संजीव सेन का जबलपुर नोडल सेंटर में तबादला किया गया है। विवि कर्मचारी संघ के एसपी गांधी का कहना है कि विवि ने कर्मचारियों को सूचित किए बिना ही नोटिस िदया है।

16 दिन से जारी भूख हड़ताल

नियमितिकरण सहित अन्य मांगों काे लेकर 27 अगस्त से विवि के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। विवि द्वारा मांग पूरी करने पर कर्मचारियों ने 2 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। उधर, कुलपति पीयूष त्रिवेदी का कहना है कि विवि के तीन रीजनल सेंटर शुरू होने जा रहे हैं। पहले ही तीन फैकल्टी का तबादला किया जा चुका है। कर्मचारियों को तबादले की सूचना डाक से घर भेजी गई थी, लेकिन डाक वापस गई। इसीलिए सार्वजनिक सूचना जारी कर चेतावनी दी जा रही है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आगामी 25 सितंबर को विवि बंद करने की तैयारी कर रहे हैं।