कमल चावला नॉकआउट दौर में
भोपाल | राजधानीके स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला ने इंडियन ओपन की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के नॉकआउट दौर में जगह बना ली। एशिया नंबर तीन कमल ने तमिलनाडु के जे. वरुण कुमार को 4-0 (82(63)-08, 53-41, 56-42, 74(52)-61) से हराया। पुणे के पीवायसी हिंदू जिमखाना में आयोजित प्रतियोगिता में कमल ने ग्रुप बी के अपने सभी मुकाबले जीते। गुरुवार को कमल का सामना रेलवे के फैसल खान से होगा। छह ग्रुप से कुल 12 खिलाड़ी नॉकआउट में पहुंचे हैं। इसमें से 6 खिलाड़ी वाइल्ड कार्ड द्वारा इंडियन ओपन में हिस्सा लेंगे।