मप्र अंडर-23 टीम में भोपाल के 5 खिलाड़ी
दिनशां इलेवन को बढ़त
भास्कर न्यूज नेटवर्क | इंदौर
मध्यप्रदेशकी अंडर-23 क्रिकेट टीम की कप्तानी आशुतोष सिंह को दी गई है। इसमें भोपाल के पांच खिलाड़ी शािमल हैं। शुभम शर्मा टीम के उपकप्तान होंगे। यह टीम पुणे में 27 सितंबर से होने वाली ऑल इंडिया आमंत्रण भाऊसाहेब निंबालकर ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। मप्रटीम : आशुतोषसिंह (कप्तान), शुभम शर्मा, रिषभ तिवारी, अवनीश धालीवाल, विक्रांत सिंह, पुनीत दाते, अंकित कुशवाह, तन्मय पटवर्धन, विवेक सिंह, मिहिर हिरवानी, सारांश जैन, आदित्य श्रीवास्तव, पार्थ साहनी, मुकुल राघव, अभिषेक भंडारी, कुलप्रीत सिंह।
इंदौर | नागपुरमें खेले जा रहे बापुना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मप्र के खिलाफ दूसरे दिन दिनशां इलेवन ने 64 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। दिनशां इलेवन ने पहली पारी में 326 रन बनाए। मप्र ने पहली पारी में 262 रन बनाए थे। दूसरे दिन स्टंप्स तक मप्र ने दूसरी पारी में महज 3 ओवर में 7 रन पर एक विकेट गंवा दिया।
संक्षिप्त स्कोर
मध्यप्रदेश पहली पारी : 87 ओवर में 262 रन, दिनशां इलेवन पहली पारी : 85 ओवर में 326 रन (मयंक जैन 3, रमीज खान 3, सलमान बेग 2 विकेट), मप्र दूसरी पारी : 3 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन (मनोज सिंह 4 रन)।