विजय-शशि की जोड़ी को युगल खिताब
विजयप्रभात शुक्ला अौर शशि शेखर की जोड़ी रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता में चैंपियन बनीं। उन्होंने सतेंद्र प्रसाद और साद सिद्दीकी की जोड़ी को 21-9, 21-13 से हराया। एकल खिताब रामकृष्ण यदुवंशी ने जीता। उन्होंने फाइनल में योगेंद्र सेंगर को 21-19, 21-17 से हराया। सचिन रावत ने तीन खिताब जीते। ओपन एकल में सचिन रावत ने चंद्रशेखर अग्रवाल को 21-12, 22-20 से हराया। ओपन युगल में सचिन रावत और अमन भारद्वाज की जोड़ी ने चंद्रशेखर अग्रवाल- जयंत की जोड़ी को 19-21, 21-16, 23-21 से हराया। पुरस्कार वितरण रिलायंस के सर्किल हेड विवेक शुक्ला, रिलायंस के ही कॉर्डिनेटर नितिन चंसूरिया,आईईएस ग्रुप के चेयरमैन बीएस यादव और कर्मचारी नेता सीएस परसाई ने किया।
तात्या टोपे स्टेडियम में विजेता खिलाड़ी खिताब के साथ।