हॉकी में राजीव गांधी स्कूल 3-1 से जीता
भोपाल | राजीवगांधी स्कूल ने मदर काॅन्वेंट स्कूल को 3-1 से हराकर डॉ गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब स्पोर्ट्स कार्निवाल की हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीता। ऐशबाग स्टेडियम पर राजीव गांधी स्कूल के गुलफाम ने 11वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। मदर कॉन्वेंट के अब्दुल अजीम ने 17वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिला दी। पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं। मैच के 38वें मिनट में राजीव गांधी स्कूल के सौरभ ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। मैच के आखिरी क्षणों में राशिद ने गोल कर राजीव गांधी स्कूल को 3-1 से जीत दिला दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक और टूर्नामेंट के संरक्षक ध्रुवनारायण सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मो. यूसुफ की अध्यक्षता में किया।
बाल भवन-ए विरुद्ध बेबी कॉन्वेंट स्कूल बी दोपहर 2.30 बजे से
बाल भवन-बी विरुद्ध शासकीय स्कूल सीहोर दोपहर 1.30 बजे से
आज के मैच
उद्धाटन अवसर पर खिलाड़ियों के साथ पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह।