गजेंद्र सिंह और जसवंत सिंह जीते
भोपाल | विसबलजबलपुर रेंज के गजेंद्र सिंह ने 15वीं मप्र पुलिस राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की राइफल 3 प्रोन पोजीशन 300 गज में पहला स्थान हासिल किया। विसबल भोपाल के नसीम खातुन दूसरे और विसबल जबलपुर के महेश सुब्बा तीसरे स्थान पर रहे। 25वीं बटालियन पर आयोजित प्रतियोगिता की राइफल प्रेक्टिस 4 स्नेप शूटिंग 300 गज में आरएपीटीसी के जसवंत सिंह पहले नंबर पर रहे। विसबल भोपाल के लाखन सिंह को दूसरा और विसबल इंदौर के अनिल सिंह को तीसरा स्थान मिला। रिवाल्वर/पिस्टल प्रेक्टिस 1 स्काडरिग पोजीशन में आरएपीटीसी के हेमंत सूर्यवंशी को स्वर्ण, विसबल भोपाल के प्रताप सिंह को रजत और विसबल इंदौर के चंपालाल को कांस्य मिला। क्यूआरएफ में विसबल भोपाल के प्रताप सिंह को प्रथम और डीईएफ ग्वालियर के आनंद राय को द्वितीय स्थान हासिल हुआ।