पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय ओपन कैरम आज से

राज्य स्तरीय ओपन कैरम आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| महर्षिवाल्मीकि राज्य स्तरीय ओपन एकल कैरम प्रतियोगिता गुरुवार से अग्रसेन भवन माता मंदिर पर आयोजित की जा रही है। इसमें भोपाल के अलावा इंदौर, विदिशा, सीहोर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रायसेन और खंडवा के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। साथ ही शासकीय और अर्धशासकीय निगम मंडल कर्मचारी, अधिकारी सहित करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उद्घाटन सुबह 10.30 बजे बीडीसीए चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव करेंगे। विजेता को 5001 रुपए, दूसरे स्थान वाले को 2100 रुपए और तीसरे स्थान वाले को 1100 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।