पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सर्दियों का फिर वही मौसम’ का मंचन आज

‘सर्दियों का फिर वही मौसम’ का मंचन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेतनासांस्कृतिक एवं जनकल्याण समिति के नए नाटक ‘सर्दियों का फिर वही मौसम’ की प्रस्तुति गुरुवार (18 सितंबर) को किया जाएगा। भारत भवन के अंतरंग सभागार में शाम 7 बजे से मंचित किए जाने वाले इस नाटक का निर्देशन लेखन आशीष श्रीवास्तव ने किया है। यह नाटक का पहला मंचन होगा। इसमें नई दिल्ली के आउटर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से भोपाल रहीं पूजा कपूर और अभिनव नामक दो मुसाफिरों की कहानी है। यथार्थवादी शैली के इस नाटक में वरिष्ठ रंगकर्मी सरोज शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, स्कंद मिश्रा, अवधेश खरे आदि कलाकार अभिनय करेंगे। गौरतलब है कि इस नाटक के निर्देशक आशीष बॉलीवुड के कुछ प्रोडक्शन हाउसेस जुड़े हुए हैं। आशीष नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) में सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के रूप में काम कर चुके हैं।