- Hindi News
- दिलीप कुमार के एप्रिसिएशन ने बढ़ाया कॉन्फिडेंस
दिलीप कुमार के एप्रिसिएशन ने बढ़ाया कॉन्फिडेंस
‘मेरीफैमिली का बैकग्राउंड मेडिकल फील्ड से है, इसलिए बीडीएस का कोर्स किया, लेकिन मैंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई। पढा़ई के दौरान भोपाल में थिएटर और सीरियल्स करने के बाद मुंबई में दिलीप कुमार और सायरा बानो के सीरियल ‘स्त्री’ से एक्टिंग की गाड़ी चल निकली।’ यह कहना है टीवी सीरियल ‘पृथ्वीराज चौहान’, ‘महाभारत’, ‘चंद्रकांता’, ‘झांसी की रानी’ और ‘सीआईडी’ में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर अर्जुन द्विवेदी का। भोपाल विजिट के दौरान वे दैनिक भास्कर ऑफिस भी आए। इस दौरान अर्जुन ने सिटी भास्कार से खास बातचीत की...
दिलीपकुमार ने कहा था- \\\'यू हैव डन ग्रेट जॉब\\\"
\\\"मैंनेरंग निर्देशक बंसी कौल और आलोक चटर्जी के साथ काम किया है। इसके बाद मुझे ‘स्त्री’ में काम करने का मौका मिला। सीरियल की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार मौजूद रहते थे। इतने बड़े एक्टर की मौजूदगी में डर भी लगता था और बेस्ट करने का जज्बा भी मिलता था। एक दिन मैंने अपना शॉट दिया। अचानक आवाज आई ‘यंग मैन, यू हैव डन ग्रेट जॉब’। वो आवाज लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार की थी। इसके बाद मेरा कॉन्फिडेंस और बढ़ गया।\\\'