कैंपस से पहले शुरू हुई ट्रेनिंग
इस साल कोर ब्रांच में रहेगा बूम
प्रवीण ठकराल ने बताया कि इस साल कोर ब्रांच जैसे, मैकेनिकल, सिविल जैसी स्ट्रीम में जॉब की संभावनाएं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि आईटी एवरग्रीन सेक्टर है, लेकिन कोर ब्रांच के स्टूडेंट्स को भी बेहतर प्लेसमेंट मिलने के चांसेस हैं। वहीं, पवन ग्रोवर ने बताया कि कंपनी में सिलेक्ट होने के बाद वोकेशनल ट्रेनिंग का सिनेरियो चेंज हो रहा है। कम सीजीपीए के बावजूद अगर स्टूडेंट को प्रैक्टिकल नॉलेज है तो ऐसे स्टूडेंट्स को कंपनियां प्रिफर करती हैं।
सोनी एरिक्सन दे चुकी है प्रेजेंटेशन
मैनिट की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अरुणा सक्सेना ने बताया कि मैनिट में कैंपस सिलेक्शन की प्रोसेस शुरू हो गई है। मैनिट में रोज 1-2 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए रही है। इसके लिए कई कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन भी दे रही हैं। इनमें सोनी एरिक्सन के अलावा कई आईटी कंपनियां भी शामिल हैं। ये कंपनियां स्टूडेंट्स को कंपनी प्रोफाइल के अलावा मार्केट के बारे में भी जानकारी देती हैं।
कॉलेज में प्लेसमेंट के दौर के साथ स्टूडेंट्स रोजाना इंटरव्यू और सॉफ्ट स्किल्स की तैयारी करते हुए।
for campusplacement