नवयुवक परिषद के शिक्षकों का सम्मान आज
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल|नवयुवक परिषदके शिक्षकों का रविवार 14 सितंबर को सम्मान किया जाएगा। सुधार सभा द्वारा संचालित साध वासवानी स्कूल स्थित नंदवानी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में श्रद्धेय सिद्धभाऊ बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नवयुवक परिषद के कक्षा प्रभारी लखन कुमार भागचंदानी ने बताया कि िशक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। शिक्षक दिवस के रूप मनाए जाने वाले वाले इस सम्मान समारोह में दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि नवयुवक परिषद सैकड़ों गरीब बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने वाली संतनगर की इकलौती संस्था है।