सांस्कृतिक गरबा महोत्सव 27 से
सिंधी मेला समिति
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
सिंधी मेला समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी सुंदरवन नर्सरी में सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 27 सितंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय गरबा महोत्सव में राजधानी भोपाल के सैकड़ों सिंधी नागरिक हिस्सा लेंगे। इधर गरबा महोत्सव जिसे लेकर राजधानी भोपाल के 7 स्थानों पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी गरबा सीख रहे हैं। मेला समिति अध्यक्ष भगवानदास सबनानी ने बताया कि सिंधी मेला समिति का सांस्कृतिक गरबा महोत्सव आठवें वर्ष में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में भाग लेने वालों के लिए इन दिनों गरबा प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। 10 सितंबर से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण का समापन 24 सितंबर को किया जाएगा। यहां रास डांस एकेडमी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।