पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में सक्रियता दिखाएं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि

विकास में सक्रियता दिखाएं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल

संतहिरदाराम नगर राजधानी के हिस्से आदर्श उपनगर का रूप ले, इस दिशा में कभी जनप्रतिनिधियों के स्तर पर प्रयास नहीं हुए। सुनियोजित विकास का खाका बनाने की बातें तो सालों से हो रही हैं, लेकिन हकीकत में एेसा नहीं हो रहा है। यहां पॉश इलाकों को छोड़ दिया तो विकास कहीं नजर नहीं आता। जबकि राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो इस क्षेत्र ने प्रदेश को एक मुख्यमंत्री भी दिया है।

समस्याएंही समस्याएं

अव्यवस्थितपार्किंग, गंदगी, बदहाल सड़कें यहां की पहचान है। पटरी पार विकसित हो रहीं निजी कॉलोनियों का नगर निगम के हेंडओवर होना वहां के लोगों की बड़ी समस्या है। मर्जर की तलवार भी यहां के लोगों पर लटक रही है। सिंधी विस्थापितों की पट्टा संबंधी समस्या तो छह दशक बात भी नहीं निपट सकी है।

कोरेरहे आश्वासन

आश्वासनके लिहाज से देखें तो उपनगर के पैरिस बनाने की भी बातें की गईं। जोनल प्लान बनाकर आसपास के इलाके को भी व्यवस्थित किए जाने का वादा किया गया, लेकिन जोनल प्लान आज तक नहीं पाया है। सांसद, विधायक, पार्षद सभी भाजपा के हैं, जिनकी सरकार भी प्रदेश में है, लेकिन सरकार से विशेष तौर पर इस इलाके के विकास के लिए पैकेज की मांग नहीं की गई।

जनप्रतिनिधि हमारे नुमाइंदे हैं, जिन्हें वोट देकर विकास का दायित्व सौंपा है हमने। अभी तक विकास के सब्जबाग तो सभी जनप्रतिनिधियों ने दिखाए, लेकिन सक्रिय नहीं होने से हालात नहीं सुधरे। यह कहना है समाजसेवी जेठानंद लच्छवानी का...

मेरे सपनों का संतनगरUUUB