भागवत कथा का श्रवण मन को देता है शांति
संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल
हरिचेतनआश्रम कोलूखेड़ी में सात दिवसीय श्रीमद् भगवत ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 10 सितंबर से शुरु आयोजन के पहले दिन नरेन्द्र नागर ने संगीतमय कथा का श्रवण कराया। कथा का शुभारंभ गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमा दास के सानिध्य में विधायक रामेश्वर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। श्री शर्मा ने कहा भागवत कथा सुनने से मन को शांति प्राप्त होती है। महंत चन्द्रमा दास त्यागी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा को केवल सुनने से ही नहीं बल्कि उसे सुनकर उस पर अमल करने तथा उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने से ही मनुष्य को लाभ मिलता है तथा जीवन में सुखशांति प्राप्त होती है। कथा में नरेश पारदासानी, बसंत चेलानी, महेश प्रेमचंदानी, नारी तनवानी, मप्र आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी, पार्षद श्रीमती संध्या प्रधान, जोन अध्यक्ष ईश्वरी नाथानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, मनोहर सिंह ठाकुर, पप्पू राठौर, माधव पारदासानी, प्रकाश देवना, चन्दर नागदेव, विष्णु बंसल, गोबिंद मनसुखानी, भजन रामचंदानी, के.के. श्रोती, आशीष हिमथानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
16को होगा समापन
श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ समारोह का आयोजन रोजाना दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है। कथा का समापन 16 सितंबर को विधिवत पूजा-अर्चना कर पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि श्राद्ध पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का अलग ही महत्व होता है। इनदिनों में भागवत कथा सुनने का बड़ा महत्व माना गया है।