पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों पर पानी, सेंट्रल वर्ज पर बैठ रहे मवेशी

सड़कों पर पानी, सेंट्रल वर्ज पर बैठ रहे मवेशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेलक्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम बंद होने से पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं। सेंट्रल वर्ज को सुधारने रखरखाव पर भेल नगर प्रशासन पैसा खर्च कर रहा है, इसके बाद भी आवारा पशुओं को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़कों पर गड्ढे पानी भरा होने के कारण गाय-भैंस सेंट्रल वर्ज पर बैठ रहे हैं। यहां से हटकर कई गाय-भैंस सड़क के बीच में वहीं पर बैठ जाती हैं।

रहवासियों के अनुसार अभी रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण पौधों को सुधारा जा सकता है। सेंट्रल वर्ज की देखभाल के लिए कुछ लोगों को तैनात करना चाहिए, जिससे गाय-भैंस उसमें बैठ पाएं। सबसे ज्यादा परेशानी रात को अंधेरे में आती है, जब यह गाय, भैंस अन्य जानवर दिखाई नहीं देते हैं।

इनस्थानों पर सबसे ज्यादा परेशानी

सोनागिरीचौराहा, जुबली गेट के आसपास, नारायण नगर, साकेत नगर के सभी सेक्टर, अलकापुरी के आसपास, बरखेड़ा पठानी, टाउनशिप के सभी बाजार, अयोध्या बायपास रोड, आनंद नगर चौराहा, अयोध्या बायपास सब्जी मंडी, बाग सेवनियां, जाटखेड़ी आदि।

कारखानेके आसपास भी यही स्थिति

नगरनिगम द्वारा इन आवारा पशुओं के प्रति कितना उदासीन है, यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात में भेल कारखाने के आसपास कस्तूरबा अस्पताल के बाहर तक भी पशु सड़क पर बैठे रहते हैं। इन पशुओं को तो सड़क से हटाया जाता है और ही बीच सड़क पर खड़े वाहनों को एक तरफ किया जाता है। इससे आने जाने वाले लोगों को रास्ता नहीं मिलता। कई बार वाहन चालकों को स्वयं ही वाहन एक तरफ पार्क करके सड़क पर बैठे जानवरों को हटाना पड़ता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग कारखाने के मुख्य मार्गों पर पशुओं का डेरा