पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप

अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल भास्कर.भोपाल। भेलटाउनशिप के बाजार हों या आसपास के क्षेत्र के, हर जगह अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि इनके खिलाफ कार्रवाई करने वाले ही भेदभाव कर रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण विरोधी अमला जब कार्रवाई करने जाता है तो उसकी सूचना पहले ही अतिक्रमणकारियों को दे दी जाती है। इससे वह सतर्क हो जाते हैं और कुछ देर के लिए सामान हटा लेते हैं।

रहवासियों के अनुसार इस क्षेत्र का एक भी बाजार ऐसा नहीं है, जहां लोगों को परेशानी रही हो। नगर निगम और भेल नगर प्रशासक से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। लोगों का आरोप है िक अतिक्रमण विरोधी अमला नियमित बाजारों में जा रहा है, लेकिन एक या दो दुकानों पर कार्रवाई के बाद वापस जाता है। कई दुकानों के बाहर सामान रखा रहता है। महात्मा गांधी मार्केट इस क्षेत्र का सबसे ज्यादा व्यस्त क्षेत्र माना जाता है। इसके बाद भी यहां सबसे ज्यादा अस्थाई दुकान लगी रहती हैं।