- Hindi News
- ट्रैफिक को आसान करने के हिसाब से बनाई जाएं रोटरी
ट्रैफिक को आसान करने के हिसाब से बनाई जाएं रोटरी
भेलक्षेत्र में महानगरों की तर्ज पर सड़कों को सुंदर बनाने का काम आसानी से किया जा सकता है। क्योंकि कहीं फोरलेन तो कहीं सिक्सलेन सड़कों का निर्माण हो चुका है। इन सड़कों को सुंदर बनाने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर छोटी रोटरी का निर्माण करना चाहिए। इनमें फव्वारे आकर्षक लैंप पोस्ट भी लगाना चाहिए, जिससे सड़क की सुंदरता बढ़ सके। कारखाने के गेट नंबर एक रायसेन रोड पर एक छोटी रोटरी के साथ ट्रैफिक सिगनल भी लगाना चाहिए, जिससे चौराहे की सुंदरता के साथ यहां किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना रहे। इसी के पास जुबली गेट के सामने भी रोड डिवाइडर को काट कर एक रोटरी का निर्माण करना चाहिए, जिससे निजामुद्दीन होते हुए अयोध्या बायपास तक बनी फोरलेन सड़क का सही उपयोग हो सके। अभी तक इस रोड से आईटीआई की तरफ जाने वाले वाहनों को मुख्य रोड पर आने में काफी परेशानी होती है। यहां रोटरी बनाने के साथ ही सर्विस रोड और मुख्य रोड के बीच में बने हुए डिवाइडर को सुंदर बनाना चाहिए।
चौराहोंके डिजायन नए सिरे से तय किए जाएं
सड़कोंको सुंदर बनाने के साथ भेल क्षेत्र के कई चौराहों के डिजायन भी बदलना चाहिए। क्योंकि आनंद नगर जैसे चौराहों को देखकर शहर की जगह गांव की छलक दिखाई देती है। साथ ही बाहर से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सड़कों को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम को इसके लिए छोटी-छोटी रोटरी उन चौराहों पर बनाना चाहिए, जहां दुर्घटना होने की संभावना रहती है। यह कहना है उद्योगपति गजराज सिंह यादव का...