पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार की शालीमार गार्डन कॉलोनी में माहेश्वरी महिला ग्रुप कोलार द्वारा पिछले दिनों किटी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम हरियाली थी। लिहाजा महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनकर आईं हुईं थी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को बढ़ावा देने और पौध लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम श्रीमती संतोष काकंणी के घर हुआ। उन्होंने बताया कि बीते 22 साल से माहेश्वरी समाज की महिलाओं का कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रीमती मधु परवाल, उमा मोकानी, उमा सोढाणी, पूनम भंवर, बबीता चौधरी, कनक चौधरी, कृष्णा राठी, दुलारी राठी, रश्मि लखोटिया, सरिता गोदानी, मनोरमा शोभानी, मीना शोभानी, श्रीमती सुशीला लढ़ा, सरस्वती मालानी, एवं सुशीला चांडक और रविता काकाणी शामिल हुईं।