पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर्फ विलय से नहीं होगा कोई फायदा

सिर्फ विलय से नहीं होगा कोई फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलारका विलय नपा से नगर निगम में हो जाएगा। इससे कई लोग उत्साहित हैं पर उनके जहन में यह सवाल भी उठ रहे हैं सिर्फ विलय होने से जनता का उद्धार हो जाएगा? बात बिल्कुल सही है क्योंकि शहर की ज्यादातर कॉलोनियां सालों से नगर निगम के अधीन हैं पर वहां के हालात कस्बों से भी बदतर हैं। अब यदि कोलार नगर निगम में शामिल हो रहा है तो कौन सा अजूबा हो रहा है।

औरबिगड़ जाएं हालात



यहतो तय है कि नगर निगम द्वारा अब टैक्स भी कई तरह के लिए जाएंगे। परंतु इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह समय पर सुविधाएं भी मुहैया करा देगा। यानी बड़ी दुकान और फीके पकवान जैसी हालत हो जाए।

सुनिश्चितहो विकास

सिर्फनपा का नगर निगम में विलय होने से नहीं होगा कोई फायदा। राज्य शासन का यह पहला दायित्व बनता है कि जो क्षेत्र नगर निगम में नए जुड़े हैं वहां का विकास सबसे पहले सुनििश्चत करे। नए गांवों में शहर की तरह सड़क, पानी, बिजली अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो साफ हो जाएगा कि यह बदलाव सिर्फ राजनीतिक विकास के लिए किया गया है की क्षेत्र और जनता के विकास के लिए।

मेरे सपनों का काेलारUUUB

नगर पालिका कोलार का नगर निगम में विलय होने से क्षेत्र पर या नागरिकों पर इसका क्या फर्क पड़ेगा, उससे संबंधित सभी पहलुओं पर सोच ना चाहिए। क्योंकि िसर्फ विलय से जनता का उद्धार नहीं होने वाला है। यह कहना है रामकृष्ण वर्मा का…