पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डस्टबिन हटाया पर कचरा अब भी वहीं

डस्टबिन हटाया पर कचरा अब भी वहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार भास्कर. भोपाल। उपनगरके सर्वधर्म सी-सेक्टर के एप्रोच रोड से डस्टबिन हटाए जाने के बाद भी वहां कचरा डाला जा रहा है। इसके चलते वहां पर मवेशी इकट्ठा हो जाते हैं। इस कारण ट्रैफिक प्रभावित होता है। वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-शाम को जब ऑफिस जाने और लौटने वाले वाहनों का आना होता है, उस समय यहां पर मवेशी बैठे रहते हैं। इस वजह से ट्रैफिक रुक-रुक कर आगे बढ़ता है। कई बार दुर्घटना होने की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। इस हालात से जिम्मेदारों को अवगत कराया गया है पर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे छुटकाता तब तक नहीं मिलेगा जब तक वहां पर पूरी तरह से कचरा डालना बंद नहीं होता। इसलिए कचरा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा वहां जीरा गिट्टी भी डलवा दी जानी चाहिए। उससे वहां पर कचरा डालना बंद हो जाएगा और मवेशी भी नहीं बैठेंगे।