- Hindi News
- रास्ते में भरा पानी, आवाजाही हुई प्रभािवत
रास्ते में भरा पानी, आवाजाही हुई प्रभािवत
उपनगरकी पॉश कॉलोनी सीआई पार्क व्यू और एजी क्लासिक होम्स के रहवासियों का मेन रोड तक आना-जाना मुश्किल हो गया है। वजह है कॉलोनी के एप्रोच रोड का जल मग्न होना। उस पर कॉलोनी के पास स्थित खाली प्लाॅटों में भरा पानी आकर जमा हो जाना। इसके चलते 200 से ज्यादा परिवार रोज परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्हें मेन रोड तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
रहवासी बताते हैं कि सीआई पार्क और एजी क्लासिक होम्स से सटे खाली प्लाॅट तालाब की तरह हो गए हैं। उनमें गंदा पानी जमा हो रहा है। जिससे दुर्गंध की समस्या तो होती है बारिश में सड़कें भी उस पानी से लबालब रहती हैं। खास बात यह है कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रहवासियों ने बीते दो महीने के दर्मियान नगर पालिका को कई शिकायतें भी की हैं, मगर अब तक समस्या हल नहीं हुई है। गौरतलब है कि कोलार में नपा ने बाढ़ राहत रािश से नालों का निर्माण किया है। यहां पर भी नपा ने एक नाला प्रस्तावित किया था। मगर उसके निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस कारण से नाला नहीं बना है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
क्योंहो रही दिक्कत
सीआईपार्क एजी क्लासिक होम्स के पास स्थित खाली प्लाॅटों में 12 महीने पानी भरे होने की जो समस्या है, उसका कारण सीवेज बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाना है। इस वजह से पानी हमेशा उस जगह जाकर जमा हो जा रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कुछ सालों पहले तक सीआई पार्क के पीछे स्थित पहाड़ी से एक बरसाती नाला था, जो कलियासोत नदी में जाकर मिलता था। उससे बारिश कॉलोनियों के सीवेज का पानी निकल जाता था, मगर नपा आने के बाद एक के बाद एक कॉलोनियां बनीं और नाला खत्म हो गया।
^सीआई पार्क से मेन रोड तक जाने के लिए एक मात्र रोड है। बारिश होने पर वो रोड पूरी उसमें डूब जाती है। मेन रोड पहुंचना मुश्किल हो जाता है। शासन-प्रशासन को स्थानीय लोगों की इस तकलीफ को समझना चाहिए और जल्द ही उचित कदम उठाने चाहिए। पवनबोराना, रहवासी
^एजी क्लासिक कॉलोनी के पास लंबे समय से पानी भर रहा है। लोग परेशान हैं। उसकी वजह से पर्यावरण और वातावरण दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। इस समस्या का स्थाई हल किया जाना चाहिए। इसके लिए शासन की जिम्मेदार एजेंसी चाहे नपा हो या निगम तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। अमितजोशी, रहवासी
सीआई पार्क के पास खाली प