पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमित हो कार्रवाई तो नहीं होगा अतिक्रमण

नियमित हो कार्रवाई तो नहीं होगा अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलारमेन रोड पर ट्रैफिक में बाधा बनने वालों के विरुद्ध नगर पालिका द्वारा नियमित कार्रवाई करने के बजाए महीने दो महीने में कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते उसका कोई खास फायदा नजर नहीं रहा है। क्योंकि कार्रवाई होने के बाद दोबारा से सड़क पर अतिक्रमण होता जा रहा है। पिछले दिनों ही नपा ने कार्रवाई करते हुए सर्वधर्म से लेकर ललिता नगर के बीच सड़क पर लगी दुकानों, गुमटी, ठेलों को हटवाया, लेकिन इसके अगले दिन फिर से हालात पहले की तरह हो गए। उतने एरिया में फिर से सड़क पर दुकानें लग गईं। इस बारे में नपा अधिकारियों का कहना है कि कोलार में अतिक्रमण हटाने की इस तरह की नियमित कार्रवाई होगी। ट्रैफिक बाधित करने वालों की सूचना मिलने पर तुरंत हटाया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जो दुकानें या ठेले सड़क से दूर लगते हैं, उनसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जो बिल्कुल सड़क पर दुकान लगा रहे हैं, उनके कारण रास्ता रुकता है। वाहन खड़े होते हैं। आने-जाने वाले जल्दबाजी में खरीदारी करने या समय बचाने के लिए सड़क के साइड में वाहन लगाकर उन दुकानों से सामान खरीदते हैं। ऐसे में उतने वक्त के लिए सड़क पर ट्रैफिक बाधित होने लगता है। अन्य वाहनों को जो वहां से गुजरते हैं, उनको परेशानी होती है। इसलिए सड़क पर दुकान लगाने वालों को हटाने के लिए मेन रोड पर अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई होना चाहिए। उसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस की भी गश्त होना चाहिए और सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहनों को भी क्रेन से उठाकर जब्त किया जाना चाहिए।

कबबनेगा हॉकर्स काॅर्नर

इधर,मेन रोड के किनारे लगी दुकानों को हटाए जाने से फुटकर व्यापारियों में रोष है। कोलार फुटकर व्यापारी संघ का कहना है कि सड़क पर लगी दुकानों को हटाने तक ठीक है पर जो सड़क से दूर बैठा है, उसको भी उठाया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। व्यापारियों को परेशान करने के लिए ऐसी कार्रवाई हो रही है। यदि नपा को कार्रवाई करना ही है तो हॉकर्स काॅर्नर बनाने की कार्रवाई करना चाहिए।