पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्णयों को पूरा करने में नहीं है अफसरों की रुचि

निर्णयों को पूरा करने में नहीं है अफसरों की रुचि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को पूरा करने में सरकारी महकमों के अधिकारी कोई खास रुचि नहीं लेते हैं। इसका उदाहरण यह है कि पिछले दिनों त्योहारों की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप देने के लिए समिति की बैठक में जो निर्णय लिए गए थे, त्योहारों के वक्त उन पर अमल होता नहीं दिखाई दिया। बैठक में कलेक्टर निशांत वरवड़े ने निर्देश दिए थे कि डोल ग्यारस अनंत चतुर्दशी चल समारोह मार्ग की सड़कों की मरम्मत कराई जाए। बावजूद इसके सड़कें नहीं सुधारी गईं। दोनों चल समारोह जर्जर मार्गों से ही निकले। इससे समिति सदस्यों चल समारोह निकालने वाली संस्थाओं के लोगों में असंतोष व्याप्त है।

लापरवाहीबरती गई

समितिसदस्य प्रमोद नेमा का आरोप है कि गणेशोत्सव के दौरान कई झांकी स्थलों के आसपास तक के गड्ढे नहीं भरे गए थे। कई झांकी पंडालों के पास कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए। नगर निगम के अधिकारियों ने बैठक में सड़कें सुधरवाने सफाई व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया था, पर दोनों कार्यों में लापरवाही बरती गई।

गड्ढोंको भरवाया जाए

इधरहिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह का कहना है कि वे जल्द ही कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग करेंगे कि आगामी दुर्गा उत्सव के दौरान झांकी स्थलों के आसपास की नियमित सफाई व्यवस्था की जाए और चल समारोह मार्ग की मरम्मत कर उनमें हो चुके गड्ढों को भरवाया जाए।

येकैसी समिति

जिलाशांति कमेटी के सदस्यों को ही नहीं मालूम कि इस समिति में कुल कितने सदस्य हैं। कई सदस्य तो तीन से भी अधिक बैठकों में नहीं आए हैं, फिर भी उनके नाम समिति में बरकरार हैं। कुछ सदस्य ऐसे हैं, जो बैठक में तो कोई विचार प्रस्तुत करते हैं और शहर में उनकी सक्रियता दिखाई देती है, फिर भी समिति से उन्हें नहीं हटाया जाता है, जो चर्चा का विषय है।