- Hindi News
- ओल्ड सिटी के कई इलाकों में पानी की किल्लत
ओल्ड सिटी के कई इलाकों में पानी की किल्लत
करोंद,फिजा कॉलोनी, ऐशबाग, बाग उमराव दूल्हा, बरखेड़ी अस्सी फिट रोड से लगे इलाकों के लोग पानी के लिए परेशान हैं। दरअसल इन इलाकों में कम दबाव से पानी आता है। लोगों का कहना है कि वे ये समस्या पिछले कई सालों से झेल रहे हैं। करोंद सहित कई इलाकों में तो नर्मदा जल की पाइप लाइनें बिछने के बाद भी जल प्रदाय शुरू नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि जिन इलाकों में पाइप लाइनें बिछ चुकी हैं वहां जल प्रदाय जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए।
रहवासियों के अनुसार बरखेड़ी में अधिकांश लोग घरों के बाहर से ही पानी भरते हैं। घरों में नल कनेक्शन तो हैं, लेकिन पानी कम दबाव से आने के कारण नहीं पहुंचता। लिहाजा घर के बाहर से ही पानी भरना पड़ रहा है। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। यही हाल बाग उमराव दूल्हा इलाके में है। यहां भी लोग संकरी गलियों में घरों के बाहर से ही पानी भरते हैं।
गंदगीके बीच से गुजर रहीं पाइप लाइन
नवीननगर के पास गंदे नाले के बीच से होकर पाइप लाइनें गुजर रही हैं। इसी लाइन से समीप बस्ती के घरों में जल प्रदाय होता है। लोगों का कहना है कि इसके कारण अक्सर गंदा पानी आता है। जबकि नाले किनारे बस्ती के लोग भी घरों के बाहर से ही पानी भरते हैं। लीकेज की समस्या का निराकरण भी नहीं हो पा रहा है। तत्कालीन नगर निगम आयुक्त विशेष गढ़पाले ने जल कार्य विभाग के मैदानी अमले को लीकेज दुरुस्त करने उस पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। बरखेड़ी निवासी सालार गौरी का कहना है कि क्षेत्र में जल संकट तो साल भर बना रहता है। कम दबाव से पानी आता है। लिहाजा घरों के बाहर से ही पानी भरना पड़ता है। इस समस्या का समाधान नगर निगम प्रशासन को करना चाहिए।
^नर्मदा जल की पाइप लाइन तो बिछ गई है, लेकिन जल प्रदाय कब शुरू होगा ये कोई नहीं बता रहा है। अभी तो यहां के लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं। सभी क्षेत्रों में समान रूप से जल प्रदाय शुरू हो जाए तो कॉलोनी की बड़ी समस्या का निराकरण हो जाएगा। लोगों की दिक्कत दूर की जाए। बेनीप्रसादसाहू,बरखेड़ी
^नर्मदा जल प्रोजेक्ट पर काम तो जरूर चल रहा है, लेकिन पुराने शहर के बरखेड़ी इलाके में लोग साल भर पानी के लिए परेशान रहते हैं। घरों के बाहर से पानी भरना पड़ता है। कम दबाव से पानी आता है। इस समस्या का निराकरण जल्द