- Hindi News
- लंबित योजनाओं पर जल्द हो अमल तो सुधरें हालात
लंबित योजनाओं पर जल्द हो अमल तो सुधरें हालात
केबलस्टे ब्रिज, सड़क चौड़ीकरण, ओवरब्रिज जैसी अहम योजनाओं पर अमल होने से पुराने शहर की तस्वीर पूरी तरह से ही बदल जाएगी। बस जरूरत है इन योजनाओं पर तेजी से अमल करने की। हालांकि कुछ योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसकी शुरुआत भी हो रही है। पिछले पांच सालों में काफी परिवर्तन हुआ है। कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिन पर नगर निगम सख्ती से अमल करे तो इनका निराकरण हो सकता है। मसलन ट्रैफिक कंट्रोल के लिए चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने से रोकना, व्यस्त इलाकों में यातायात पुलिस की तैनाती करना आिद।
यहांज्यादा है समस्या
शहरके सबसे व्यस्त हमीदिया रोड सिंधी कॉलोनी सड़क पर अतिक्रमण की समस्या सालों से बनी हुई है। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन अमले के जाते ही हालात जस के तस हो जाते हैं। इसलिए नगर निगम प्रशासन को अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरतनी होगी। इन सड़कों से अतिक्रमण हट जाए तो यातायात व्यवस्था काफी बेहतर हो सकती है। अन्य समस्याएं भी हैं जिनको जन-भागीदारी से आपस के सहयोग से दूर किया जा सकता है। इससे काफी बदलाव आएगा और लोगों को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
विकास को लेकर योजनाएं तो कई बनीं पर अमल कुछ पर ही हुआ। वर्तमान में जो योजनाएं प्रस्तावित हैं उन पर जल्द अमल शुरू हो जाए तो निश्चित रूप से ओल्ड सिटी की तस्वीर बदल जाएगी। ये कहना है समाजसेवी बृजेश परसाई का...
मेरे सपनों का शहरUUUB