पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोन कार्यालय के पास गड्ढों से लग रहा जाम

जोन कार्यालय के पास गड्ढों से लग रहा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानेशहर के पुल बोगदा स्थित जोन कार्यालय के सामने सड़क बदहाल होने से रोजाना जाम के हालात बन रहे हैं। ये सड़क हाल ही में हुई बारिश से गड्ढों में तब्दील हो गई है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से यहां बारिश में जल भराव से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। पुराने नए शहर को जोड़ने वाली इस सड़क पर जाम लगने से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। दरअसल ये मार्ग जिंसी चौराहा, हमीदिया रोड, रायसेन रोड एमपी नगर जैसे व्यावसायिक इलाकों को जोड़ता है। यहां जाम लगने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।

जानकारी के अनुसार इस सड़क के मेंटेनेंस का जिम्मा नगर निगम का है। लोगों का कहना है कि बारिश पूर्व सड़क पर पैचवर्क नहीं होने से हालात काफी खराब हो गए हैं। गड्ढे और जल-भराव के चलते दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसी स्थान पर ऑटो स्टैंड बस स्टॉप होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। महापौर कृष्णा गौर का कहना है कि जिन क्षेत्रों में बारिश से सड़कें खराब हो गई हैं वहां पैचवर्क का काम शुरू हो गया है। जल्द ही पुल बोगदा जोन कार्यालय के सामने भी सड़क पर पैचवर्क का काम होगा। श्रीमती गौर के अनुसार उक्त तिराहे को नगर निगम द्वारा विकसित किया गया है। जल्द ही इसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

मवेशीभी बने परेशानी

ननिजोन कार्यालय के सामने अक्सर मवेशी बैठे रहते हैं। इससे भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। लोगों का कहना है कि जोन कार्यालय के सामने ही ये हालात हैं तो फिर कैटल फ्री जोन बनाने की योजना पर ननि कैसे अमल करेगा। मवेशियों को पकड़ने की मुहिम चलाने के बाद भी पुराने शहर की सड़कों पर जगह-जगह मवेिशयों के बैठे रहने से दुर्घटना की आशंका रहती है। इनके कारण मुख्य सड़कों पर जाम लगता है। इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन सख्त कदम नहीं उठा रहा है। लोगों का कहना है इसके लिए सख्ती बरतनी होगी।