हत्या के आरोपियों पर इनाम घोषित
हत्या के आरोपियों पर इनाम घोषित
अशोकनगर| एसपीतरुण नायक ने एक माह पहले शहर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर 2-2 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। कोतवाली टीआई आरबीएस सिकरवार ने बताया कि मनोज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला करने वाले 5 में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेष फरार चल रहे मोनू, विष्णु, कमलेश और द्वारका पर गिरफ्तारी के लिए 2-2 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है साथ ही कुर्की वसूली की कार्रवाई भी कराने की बात कही है। वहीं उक्त विवाद में घायल हुए व्यवसायी मनोज श्रीवास्तव का उपचार पिछले एक माह से भोपाल के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था जहां पर हालात में सुधार होने पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है।