- Hindi News
- सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल में शनिवार को होली क्रॉस फीस्ट
सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल में शनिवार को होली क्रॉस फीस्ट
सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल में शनिवार को होली क्रॉस फीस्ट डे मनाया गया। यह एक पर्व की तरह मनाया जाता है। साल 1886 में मदर क्लाउडियन एचर्नियर की लीडरशिप में होली क्रॉस की मंडली का गठन किया गया था। इसी उपलक्ष्य में यह दिन एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। कार्यक्रम में भोपाल के आर्कबिशप डॉ. लियो कॉर्नेलियो ने कहा कि इस दिन का उत्सव पवित्र और सच्चे क्रॉस की खोज और प्रभु यीशु के प्रेम बलिदान के चिह्न को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। ईवेंट में स्कूल की स्टूडेंट्स ने कई एक्टिविटीज के जरिए होली क्रॉस फीस्ट डे मनाया।