- Hindi News
- सांसद के नेतृत्व में लॉयंस क्लब प्रताप ने लगाए पौधे
सांसद के नेतृत्व में लॉयंस क्लब प्रताप ने लगाए पौधे
सिटी रिपोर्टर ‘प्रकृतिऔर इंसान दुनिया की उत्पत्ति के समय से ही एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रकृति तो हर समय अपना दायित्व निभाती है, लेकिन इंसान अपनी जिम्मेदारियां भूल रहा है। ऐसे में हम सभी को मिलकर पर्यावरण को हराभरा बनाए रखने की कोशिश करना चाहिए। बारिश के दिनों के साथ ही हमें समय-समय पर पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करना चाहिए।’ यह कहना था सांसद आलोक संजर का। उन्होंने शनिवार को दैनिक भास्कर के सामाजिक अभियान ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ का हिस्सा बनते हुए पौधरोपण किया। इस मौके पर लॉयंस क्लब भोपाल प्रताप के मेंबर्स के साथ उन्होंने कोलार रोड स्थित ललिता नगर में प्लांटेशन किया और इनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान क्लब के राजेश सुखरामानी, आशीष जैन, विकास मारवाहा, संजय सक्सेना आदि उपस्थित थे।
\\\"एक पेड़, एक जिंदगी\\\" अभियान के तहत प्लांटेशन करते सांसद आलोक संजर लॉयंस क्लब मेंबर्स।
आप भी जुड़ें...
भारतीय संस्कृति के पौधों से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दैनिक भास्कर सीएसअार के मम्तेशशर्मा (9977890859) सेसंपर्क कर सकते हैं।
bhaskar drive
भास्कर कैंपस से नि:शुल्क लें पौधे
जो शहरवासी अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाकर उनकी यादों को जीवंत रखना चाहते हैं वे दैनिक भास्कर कैंपस (एमपी नगर जोन-1) से नि:शुल्क फलदार पौधे प्राप्त कर सकते हैं। यह पौधे पटेल नगर स्थित शुभम नर्सरी की ओर से दिए जा रहे हैं।