- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर रोटरीक्लब भोपाल हिल्स की ओर से हाल ही
सिटी रिपोर्टर रोटरीक्लब भोपाल हिल्स की ओर से हाल ही
सिटी रिपोर्टर रोटरीक्लब भोपाल हिल्स की ओर से हाल ही में एक्सटॉल कॉलेज कैंपस में प्रेजेंटेशन कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने भारत के विकास में युवाओं का योगदान और सोशल साइट्स के प्रभाव विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन अनिरुद्ध घोष ने की। वहीं, कॉम्पिटीशंस को रिटायर्ड बैंक अधिकारी श्रीधर मुळे और सौरभ मिश्रा ने जज किया।
इस कॉम्पिटीशन में परफॉर्मेंस के आधार पर स्टूडेंट हिमाचल श्रीवास्तव को फर्स्ट प्राइज प्रदान किया गया। वहीं, तरुण रोहर को सेकंड और अनुभा सोन्हिया को थर्ड पोजिशन मिली। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रघुवंशी ने सभी विनर्स को प्राइज दिए।
event incity
देश के विकास में युवाओं के योगदान पर रखे विचार