शक्ति आराधना: महिलाओं ने संभाला मोर्चा
महिलाएं अब अबला नहीं रही हैं और ही घर की चहार दीवारी तक वह सीमित रहना चाहती हैं। यह उदाहरण पेश कर दिखाया है साकेत नगर 3 डी सेक्टर की तमाम महिलाओं ने।
इन महिलाओं के अनुसार इस सेक्टर में पार्क का विकास हो या अन्य कोई विकास के कार्य, हर जगह उन्होंने आगे आकर सफलता के साथ पूरा करवाया है। यहां हर साल शारदीय नवरात्रि में शक्ति की आराधना का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें गरबा अन्य प्रमुख कार्यक्रम होते हैं। पिछले दिनों रही कुछ समस्याओं के कारण सेक्टर के पुरुषों ने इस साल कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। यह जानकारी जब महिलाओं को मिली तो उन्होंने इसकी कमान अपने हाथों में ली और एक हफ्ते के अंदर सभी तैयारियां पूरी कर लीं। खास बात यह है कि पुरुषों के मुकाबले कई गुना ज्यादा राशि उन्होंने आयोजन के लिए जुटा ली। इससे वह नूपुर गरबा उत्सव का आयोजन करेंगी, साथ ही इस दौरान देवी आराधना भी चलती रहेगी।
इनमहिलाओं ने संभाली जिम्मेदारी
लिलीसामन्तरे, संगीता नाथ, मेघना आचार्य जी, प्रीति श्रीवास, रीना वर्मा, मेघा श्रीवास्तव, शैफाली वर्मा, शैल परिहार, विद्या श्रीवास, लिली सिंह, तापसी भट्टाचार्य, रेखा गुप्ता, पुष्पा झग्गर, राखी स्वामी, मालती वर्मा, दुर्गा सनखेरे, तारा देवी बेसोटा, सुमन साहू, सुरेखा श्रीवास्तव, सुभद्रा राठिया, राजेश्वरी जाधव, अनामिका भट्टाचार्य, बुला आचार्य आिद।
3 डी सेक्टर साकेत नगर की महिलाएं