पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई रिवार्ड स्कीम में 500 रुपए ज्यादा मिलेंगे

नई रिवार्ड स्कीम में 500 रुपए ज्यादा मिलेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल प्रबंधन ने पिछले दिनों नई रिवार्ड स्कीम लागू कर दी, जिसमें कर्मचारियों को कार्य दक्षता का प्रदर्शन करने के लिए मौका मिलेगा। नई रिवार्ड स्कीम को कर्मचारियों ने काफी पसंद भी किया है, लेकिन कार्ड स्वैप करने की शर्त के कारण कर्मचारी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। वैसे कर्मचारियों को कार्ड स्वैप करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि पहले पीला कार्ड पंच किया जा रहा था और अब इलेक्ट्राॅनिक कार्ड का उपयोग करना है। कर्मचारी संगठनों को परेशानी यह है कि कार्ड स्वैप स्वयं को ही करना होता है। इस कार्ड को कोई दूसरा कर्मचारी स्वैप नहीं कर सकता। साथ ही संगठन से जुड़े हुए कई कर्मचारी कार्यस्थल की जगह कारखाने के अन्य हिस्सों में घूमते रहते हैं। भेल प्रवक्ता के अनुसार नई रिवार्ड स्कीम को सभी कर्मचारियों ने पसंद किया है और कार्ड स्वैप भी सभी कर्मचारी कर रहे हैं। जबकि भेल कर्मचारी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष आरएस ठाकुर का कहना है कि प्रबंधन कार्ड स्वैप को जबरन थोप रहा है। कर्मचारी कार्ड पंच कर रहा है तो उसे कार्य स्थल पर व्यवस्था बदलने का कोई औचित्य नहीं है।

इंटक उपाध्यक्ष चंद्र मोहन साहू, वरिष्ठ सचिव आरके हुरडे सचिव दीपक गुप्ता, राजेश शुक्ला, अन्नू तिवारी, धमेंर्द्र त्रिपाठी साथियों के अनुसार प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत की गई नई रिवार्ड स्कीम के बारे में यूनियनों से चर्चा नहीं की। इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है।

ओवरटाइम नगद भुगतान की मांग

नईरिवार्ड स्कीम बनने के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो चुका, लेकिन विरोध को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई हैं मान्यता प्राप्त यूनियन। यूनियन नेताओं के अनुसार प्रबंधन ने कार्ड स्वैप करवाने के लिए चाल चली है। इससे अच्छा यह होता कि सबसे पुरानी मांग ओवर टाइम का नगद भुगतान करने की घोषणा के बाद कार्ड स्वैप करने का सर्कुलर जारी करती।

यह है नई रिवार्ड स्कीम

कार्यक्षमता मासिक रिवार्ड दरें रुपए में

ग्रेड के अनुसार कर्मचारी

बी सी

1.75-79.9 1350 1080 864

2. 80-84.9 1530 1224 979

3. 85-89.9 1710 1368 1094

4. 90-94.9 1890 1512 1210

5. 95-99.9 2070 1656 1325

6. 100-104.9 2250 1800 1440

7. 105-109.9 2520 2016 1613

8. 110-114.9 2790 2232 1786

9. 115-119.9 3060 2448 1958

10. 120--124.9 3330 2664 2131

11. 125---129.9