पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुरू हुआ कस्तूरबा अस्पताल के नए भवन का निर्माण

शुरू हुआ कस्तूरबा अस्पताल के नए भवन का निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्तूरबा अस्पताल के नए भवन का निर्माण विश्वकर्मा जयंती के दिन से शुरू हो गया। पहले चरण में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से कस्तूरबा अस्पताल के उस हिस्से को बनाया जाएगा, जो पिछले साल रिनोवेशन के दौरान ढह गया था। पहले चरण का निर्माण पूरा होने के बाद उस हिस्से को बनाया जाएगा, जिसमें अभी अस्पताल चल रहा है। नए भवन का शिलान्यास विश्वकर्मा जयंती के दिन ईडी शशि रंजन प्रसाद ने किया। पहले चरण में बनने वाले भवन में फीमेल, मेल चाइल्ड मेडिकल वार्ड में ऑटोमेटिक वेंटिलेटर के साथ देश के बड़े अस्पतालों के समान मेल और फीमेल दो आईसीयू अलग-अलग रहेंगे।

भेल प्रवक्ता विनोदानंद झा के अनुसार नया भवन पूरी तरह से एयरकंडीशंड रहेगा। पहले चरण में बनने वाले नए विंग में मरीजों के परिजनों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एयरकंडीशंड वेटिंग रूम में आरामदायक सोफा सेट और पीने के पानी की उचित व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही ब्लड बैंक, पैथोलॉजी प्राइवेट वार्ड भी नई विंग में रहेंगे। इस विंग के बनने के बाद अस्पताल के शेष हिस्से को भी नया बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नए भवन का नक्शा दिल्ली में बन रहा है। नक्शे के आने से पहले शिलान्यास करने के बारे में श्री झा ने बताया कि इसकी तारीख विश्वकर्मा जयंती के कारण पहले से तय कर ली थी।