- Hindi News
- घरों के आगे मिट्टी का ढेर, गाड़ी निकालने में हो रही देर
घरों के आगे मिट्टी का ढेर, गाड़ी निकालने में हो रही देर
उपनगर की सर्वजन कॉलोनी में लघु नल जल योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई कर दी गई है। खुदाई से निकली मिट्टी बारिश के पानी के साथ सड़क पर जमा हो रही है। उससे कीचड़ हो गया है। रहवासियों को आवागमन में तकलीफ हो रही है। कीचड़ के चलते वाहन निकलना खड़ा करना भी दूभर हो गया है। कुछ घरों के तो बिल्कुल दहलीज पर मिट्टी का ढेर लग गया है, उनका बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
रहवासियों का कहना है कि पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई में जो मिट्टी निकली है, उसका ढेर लगाने के बजाए उसे ठीक से सेट किया जाना चाहिए। साथ ही जहां पर कीचड़ हो रहा है, वहां डस्ट डलवा दी जानी चाहिए ताकि वाहन फंसे या स्लिप हों और लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत आए।
हालांकि नपा के अधिकारी इस समस्या का समाधान करने की बातें कर रहे हैं। नपा के सहायक यंत्री आशीष मार्तंडे का कहना है कि बारिश होने से कीचड़ हो गया था। ठेकेदार को मिट्टी हटाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जहां भी ज्यादा समस्या है, वहां डस्ट डलवा रहे हैं। उसके लिए एक-दो दिन में हमें स्वीकृति मिल जाएगी।
फ्लाप योजना पर फिजूलखर्च
इनायतपुर के पंप हाउस के बोर का पानी निकाल कर छह इंच की पाइप लाइन के जरिए कोलार के चार वार्डों में पानी सप्लाई करने की नपा की लघु नल जल योजना फ्लास रही है। उसके बाद भी नपा द्वारा लाखों रुपए खर्च कर वार्ड 12 की सर्वजन सोसायटी में पाइप लाइन बिछा कर फिजूलखर्च किया जा रहा है। यही नहीं, उसे फ्लाप होने से बचाने फिजूलखर्च कहे जाने से बचाने के लिए अजीब तर्क भी दिए जा रहे हैं। नपा के अधिकारियों का कहना है कि अभी डाले जा रहे पाइप बेकार साबित नहीं होंगे। बल्कि आने वाले समय में जब केरवा डेम के पानी की सप्लाई के लिए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार किया जाएगा तब इस पाइप लाइन को उससे जोड़ दिया जाएगा।
>फ्लाप शो साबित हुई नपा की लघु नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम है जारी, उसको बिछाने के लिए की जा रही है सड़क की खुदाई
सर्वजन कॉलोनी में घरों के सामने इस तरह मिट्टी का ढेर लग गया है।